फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों और शिक्षकों सहित 295 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों और शिक्षकों सहित 295 संक्रमित मिले
विज्ञापन

सहारनपुर। चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों, शिक्षकों और छात्रों समेत जनपद में शनिवार को 295 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में मिले मरीजों की संख्या बढ़कर 1926 पर पहुंच गई है। वर्तमान में जनपद में 1669 सक्रिय मरीज हैं।
शनिवार को मिले संक्रमितों में राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर के छह लोग शामिल हैं, जिनमें एक डॉक्टर और एक छात्रा भी शामिल है। इसके अलावा ऑफिसर कॉलोनी के तीन, एसबीडी जिला अस्पताल परिसर के चार, जेवी जैन कॉलेज का एक, इंफिनिटी कॉलेज का एक, एजीएम स्कूल पिलखनी के छह लोग शामिल हैं। सिविल कोर्ट का एक, थाना चिलकाना के पांच, थाना सदर बाजार का एक, पुलिस लाइन का एक और थाना देवबंद के दो लोग शामिल हैं। शुगर मिल देवबंद के 11 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा पठानपुरा, पंत विहार, आंबेडकरपुरम, वैष्णवी धाम, जेजेपुरम, राधा विहार, बीदपुर, पैरामाउंट ट्यूलिप, हकीकत नगर, गिल कॉलोनी, हिम्मतनगर, मिशन कंपाउंड, शिवपुरी, तल्हेड़ी, चंद्रनगर, रेलेव कॉलोनी में कई-कई लोग संक्रमित आए हैं। खास बात यह है कि शनिवार को मिले 295 कोरोना मरीजों में 192 मरीज शहर के ही रहने वाले हैं, जबकि शेष 103 मरीज देहात क्षेत्र के हैं।
नौ बच्चे और 29 किशोर शामिल
शनिवार को मिले 295 संक्रमितों में सबसे अधिक संख्या 20 से 45 वर्ष की आयु के लोगों की है, जिनका प्रतिशत करीब 60 है। इनके इनके अलावा 29 किशोर हैं, जिनकी आयु 13 से 19 वर्ष है। साथ ही दो से 12 वर्ष की आयु के नौ बच्चे भी शामिल हैं। यानी कोरोना सभी आयु वर्ग को चपेट में ले रहा है।
संक्रमित गर्भवती को भर्ती किया
कोरोना संक्रमित मिली एक गर्भवती को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह महिला प्रसव के लिए पहले जिला महिला अस्पताल पहुंची थी, जहां कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। चिकित्सा अधिकारियों का दावा है कि महिला के अलावा फिलहाल कोई कोरोना मरीज भर्ती नहीं है।
शहर में 117 कंटेनमेंट जोन
शहर में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार तक मिले मरीजों के आधार पर शहर में 117 कंटेनमेंट जोन हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि शनिवार को मिले मरीजों की सूची प्राप्त हो गई है जो भी शहर के रहने वाले हैं। संबंधित मोहल्लों को भी कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा, जिनमें सैनिटाइजेशन से लेकर बैरीकेडिंग भी कराई जाएगी।
ऑक्सीजन प्लांट के लिए जेनरेटर मिला
एसबीडी जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में स्थापित हुए ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट के लिए अभी तक जेनरेटर नहीं मिले थे। दो दिन पहले ही अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दूबे ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने 48 घंटे के भीतर जेनरेटर लगाने के निर्देश दिए थे। नतीजा यह हुआ है कि एसबीडी जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के लिए शुक्रवार की रात को 250 केवीए का जेनरेटर पहुंच गया। जिला महिला अस्पताल में रविवार तक जेनरेटर आने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद में 295 कोरोना संक्रमित मिले हैं। किसी भी मरीज को भर्ती करने की स्थिति नहीं है। सभी होम आइसोलेशन में हैं। केवल एक गर्भवती संक्रमित है, जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल जनपद में 1669 सक्रिय मरीज हैं।
- शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें