फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्र किसानों से वसूले गए सम्मान निधि के 29 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अपात्र होने के बावजूद किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे किसानों पर शासन ने नजरें टेढ़ी कर दी हैं। इसके चलते जनपद के आयकर के दायरे में आने वाले 4584 किसानों को कृषि विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। इनमें से अभी तक 368 किसानों ने 29 लाख 24 हजार रुपये कृषि विभाग में जमा करा दिए हैं। वसूली की प्रक्रिया अभी जारी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को राहत देने के लिए प्रतिवर्ष छह हजार रुपये का भुगतान उनके बैंक खाते में भेजती है। यह भुगतान दो-दो हजार रुपये की तीन किश्त में दिया जाता है। आने वाली 31 मई को किसानों को सम्मान निधि की 11वीं किश्त मिलनी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों के लिए सरकार ने पात्रता तय कर रखी है। इसके बावजूद कुछ किसान ऐसे हैं जो अपात्र होने के बाद भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त कर रहे हैं। शासन ने अपात्र किसानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसमें आयकर के दायरे में आए जनपद के 4584 किसानों को अपात्र मानते हुए न सिर्फ नोटिस जारी किए हैं, बल्कि उनकी सम्मान निधि पर भी रोक लगा दी है। जिले के 368 किसानों ने सम्मान निधि के 29.24 लाख रुपये जमा करा दिए हैं। शेष अपात्र किसानों से वसूली की प्रक्रिया जारी है।
अपात्रों से होगी वसूली
अपात्र होने के बावजूद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों से सम्मान निधि की वसूली हो रही है। इसके लिए पहले 4584 अपात्र किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं। अब तक 368 अपात्र किसानों से 29.24 लाख रुपये की सम्मान निधि वसूली हो चुकी है। - डॉक्टर राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में आयकर के दायरे में आए किसान
ब्लाक किसान
बलियाखेड़ी 395
देवबंद 663
गंगोह 418
मुजफ्फराबाद 485
नागल 429
नकुड़ 393
नानौता 410
पुवांरका 391
रामपुर मनिहारान 396
साढ़ौली कदीम 230
सरसावा 374
नोट: कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें