सहारनपुर। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत छह दिन में 2759 लोगों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण कराकर बकाया बिल जमा किया। विद्युत निगम को योजना से 3.02 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। जिले में तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिलेगा।
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि ओटीएस का पहला चरण 30 नवंबर, दूसरा चरण एक से 15 दिसंबर और तीसरा चरण 16 से 31 दिसंबर तक चलेगा। पहली बार ओटीएस में बिजली चोरी के राजस्व निर्धारण पर भी छूट दी गई है। जिन बकायेदारों की आरसी जारी हो गई है वह भी योजना का लाभ ले सकते हैं।
बिजली चोरी मामले में लगे जुर्माने पर 65 फीसदी की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आठ से 13 नवंबर तक ऑनलाइन और ऑफलाइन 2759 लोगों ने पंजीकरण कराया है। जिनसे 3,02,55,579 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।
-
किस खंड में कितना हुआ पंजीकरण
क्षेत्र का नाम पंजीकरण राजस्व
विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम 164 8,38,583
विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय 283 13,01,901
विद्युत नगरीय वितरण मंडल 445 21,40,484
विद्युत वितरण खंड बेहट 309 41,40,075
विद्युत वितरण खंड देवबंद 304 35,85,503
विद्युत वितरण खंड प्रथम 601 96,71,185
विद्युत वितरण मंडल प्रथम 1214 1,40,96,763
विद्युत वितरण खंड द्वितीय 485 51,41,186
विद्युत वितरण खंड नकुड़ 269 50,88,086
विद्युत वितरण खंड रामपुर मनिहारान 344 37,89,060
विद्युत वितरण मंडल द्वितीय 1098 1,40,18,332