फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सरस्वती विहार के पुरातन विद्यार्थियों ने साझा किए अपने अनुभव

Wed, 15 Nov 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के सरस्वती विहार स्कूल में पुरातन छात्र के कार्यक्रम में नाचते गाते छात्र
विज्ञापन
सहारनपुर। विदेश तक से लौटे सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल के पुरातन छात्रों ने अपने अनुभवों को साझा किया। मौका था विद्यालय में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन का। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद पहली प्रस्तुति पूर्व छात्र अंतरिक्ष, योगेश तथा रश्मि ने गिटार की मधुर ध्वनि के साथ गीत गाकर दी। जर्मनी में कार्यरत पलाश तथा पल्लवी ने उत्तम शिक्षा तथा संस्कारों को देने के लिए स्कूल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। सीजल शर्मा ने अपनी आशावादी सोच को दर्शाती हुई कविता प्रस्तुत की। आदित्य ने भगवान शिव से संबंधित रैप प्रस्तुत किया। खुशी ग्रोवर ने अपने विद्यालय में बिताए हुए समय को याद करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। अतुल ने अपने विद्यालय तथा शिक्षकों पर आधारित कविता सुनाई। इशिका, गुरप्रीत तथा बवनीत ने नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय के पूर्व छात्र उद्धव कोदंड ने शिक्षकों के द्वारा दी जाने वाली डांट को भी शुभ आशीर्वाद बताया और कहा कि उनकी कृपा के बिना हम जीवन में कुछ नहीं कर सकते।
शिक्षिका नीना भाटिया ने कार्यक्रम के उत्तम संचालन तथा विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों को सराहा। संचालन प्रतीक त्यागी तथा विश्वजीत ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष केएल अरोड़ा, प्रबंधक दिनेश सेठी, सदस्य राम सहाय खुराना, राजेंद्र गुप्ता, यशपाल भाटिया, प्रधानाचार्या राशि पुंडीर, अधीक्षिका मंजू जैन, शिक्षा समिति की अध्यक्षा सरिता भाटिया, पूर्व छात्र समिति के प्रबंधक विजय, प्रतीक, धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें