सहारनपुर। चुनाव आयोग द्वारा शनिवार को चुनावी कार्यक्रम की तारीखों की घोषणा के बाद प्रशासन विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। जनपद में मतदान दूसरे चरण में होगा। यहां पर 14 फरवरी को मतदान होना है। जनपद की सात विधानसभा सीटों पर 2580386 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद जनपद में न सिर्फ राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है, बल्कि चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। विधानसभा चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 22 जोन और 216 सेक्टर में बांटा गया है। जनपद में मतदान के लिए 1308 मतदान केंद्र और 2950 मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। मतदान की तैयारियों की जानकारी देने के लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह रविवार को पत्रकार वार्ता करेंगे।
पांच वर्षों में बढ़े 227291 मतदाता
जनपद में पिछले पांच वर्षों में 227291 मतदाता बढ़ गए हैं। वर्ष 2017 को हुए चुनाव में जनपद में 2353095 मतदाता थे। जो 2022 में बढ़कर 2580386 हो गए हैं।
जनपद में मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र ----- पुरुष ------ महिला ------ थर्ड जेंडर
बेहट --------------- 194140 ----- 175725 -------12
नकुड़ -------------- 186676 ----- 168052 ------- 07
नगर ---------------- 231949 ----- 209996 ------ 56
देहात --------------- 189877 ----- 168490 ------ 11
देवबंद---------------- 185901 ----- 161611 ----- 15
रामपुर मनिहारान --- 171597 ----- 151117 ----- 08
गंगोह ---------------- 204074 ----- 181055 ----- 17
योग ----------------- 1364214 ---- 1216046 ---- 126
जनपद में मतदान केंद्र एवं मतदेय स्थल
विधानसभा क्षेत्र ----- मतदान केंद्र ------ मतदेय स्थल
बेहट ------------------- 216 -------------- 439
नकुड ------------------- 225 -------------- 421
नगर ------------------- 109 --------------- 477
देहात ------------------- 190 --------------- 396
देवबंद ------------------ 177 --------------- 400
रामपुर मनिहारान ----- 179 -------------- 364
गंगोह ------------------- 212 -------------- 453
योग --------------------- 1308 ------------ 2950
नोट: निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार।