फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 2580386 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुनरीक्षण अभियान के बाद बुधवार (आज) अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। जनपद में एक नवंबर 2021 से शुरू हुए अभियान में 100055 मतदाता बढ़े हैं। इनमें 44771 पुरुष और 55269 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 126 थर्ड जेंडर मतदाता भी जनपद में बढ़े हैं। अब जनपद में 2580386 मतदाता हो गए।
विज्ञापन

बुधवार (आज) अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसमें पुनरीक्षण अभियान में बढे़ और कटे मतदाताओं की संख्या की संख्या का विवरण होगा। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची के अनुसार जनपद में एक नवंबर 2021 से शुरू हुए पुनरीक्षण अभियान के तहत 100055 मतदाता बढे़ हैं। पुनरीक्षण अभियान के तहत मृतक, डुप्लीकेट और शिफ्ट होने वाले मतदाताओं के 40009 वोट कटे हैं, जबकि इस अवधि में 44771 पुरुष और 55269 महिला मतदाताओं ने अपने वोट बनवाए हैं। जनपद में सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर सर्वाधिक मतदाता हैं। यहां पर 442001 वोट हैं। दूसरे नंबर में गंगोह विधानसभा सीट पर 385146 मतदाता हैं, जबकि सबसे कम मतदाता रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर हैं। यहां पर मतदाताओं की संख्या 322722 है।
बुधवार (आज) मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो जाएगा। इसमें पुनरीक्षण अभियान में बढे़ और घटे मतदाताओं की संख्या और जनपद के कुल मतदाताओं की संख्या का विधानसभा वार विवरण होगा।---- आलोक शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र ------- पुरुष ---------- महिला
बेहट ------------------ 194140 ------- 175725
नकुड़ ------------------ 186676 ------- 168052
नगर ------------------- 231949 ------- 209996
देहात ------------------- 189877 ------- 168490
देवबंद------------------- 185901 ------- 161611
रामपुर मनिहारान ------ 171597 ------- 151117
गंगोह ------------------- 204074 ------- 181055
नोट: निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें