-कोरोना की तीसरी लहर में जनपद में मिल चुके हैं 5,096 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में मंगलवार को 12 बच्चों समेत 257 कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में राजकीय मेडिकल कॉलेज, एयर फोर्स स्टेशन परिसर, ऑफिसर्स कॉलोनी, जिला अस्पताल और एसडीएम कोर्ट का कर्मचारी भी शामिल हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक 5,096 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। वर्तमान में 1,495 एक्टिव मरीज हैं।
मंगलवार को मिले संक्रमितों में जनता इंटर कॉलेज नागल, राजकीय मेडिकल कॉलेज और एयर फोर्स स्टेशन परिसर के छह-छह लोग शामिल हैं। पुलिस लाइन परिसर के पांच, एसबीडी जिला अस्पताल परिसर का एक, जिला महिला अस्पताल का एक, ऑफिसर्स कॉलोनी के तीन, एसडीएम कोर्ट का एक, रेलवे स्टेशन का एक व्यक्ति संक्रमित आया है। इनके अलावा बेरीबाग, मिशन कंपाउंड, गिल कॉलोनी, चंद्रनगर, आवास विकास, माधोनगर, राघव पुरम, न्यू नवीन नगर, रिमाउंट डिपो, हसनपुर, हिम्मत नगर, मानकमऊ, लिंक रोड, हकीकतनगर, टिकरोल, रेलवे कॉलोनी, पैरामाउंट ट्यूलिप, शेखुपुरा, महेशपुर, बेहड़ा, फतेहपुर, चेंची, हथौली, दंघेड़ा, मक्खन कॉलोनी, मांडला पुवांरका, गंदेवड़ा, संसारपुर, मुजफ्फराबाद, बेहट, झिंझौली, खुजनावर, वजीर विहार, साकेत कॉलोनी, तिवाया, शालीमार गार्डन, विनोद विहार, कपिल विहार, खलासी लाइन, वर्धमान कॉलोनी, रूपड़ी जुनारदार, सुखेड़ी, बिड़वी, रणदेवा, रामनगर, सरकड़ी, महमूदपुर, भगत सिंह कॉलोनी, शारदानगर, उत्तम विहार, कालकी रांघड़, पंजाबी बाग, न्यू गणेश नगर, प्रेम वाटिका, चौधरी विहार, बसंत विहार, खालसा गार्डन, समसपुर, राजपुरा, दीवालहेड़ी, शास्त्री चौक, कुलसठ, पठानपुरा, सुल्तानपुर, बास्तम, भायला, रणखंडी, चंदेना, टीचर्स कॉलोनी, बेरून कोटला, गांधी कॉलोनी, संत कॉलोनी, गुज्जरवाड़ा, कायस्थवाड़ा, साखन, तल्हेड़ी आदि जगहों पर भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।