फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट व्यापारी के हमलावर पर 25 हजार का ईनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया मांगने पर सोमवार को मारी थी राहुल को गोली
विज्ञापन

आरोपी राजू की गिरफ्तारी को दबिश दे रही पुलिस टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जेजे पुरम की पुलिया पर लेनदेन के विवाद में सीमेंट कारोबारी राहुल कुमार को गोली मारने वाले आरोपी राजू पर एसएसपी आकाश तोमर ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की। पुलिस टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की हरिलोक कॉलोनी निवासी राहुल कुमार पुत्र राजेंद्र सीमेंट कारोबारी है। सोमवार की सुबह उधार के पैसे मांगने पर राजू निवासी पंत विहार ने अवैध हथियार से राहुल कुमार को दो मारी थी। एक गोली उनकी कमर में लगी थी, जबकि दूसरी गोली माथे पर लगते हुए निकल गई। गंभीर रुप से घायल सीमेंट व्यापारी को देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पिता राजेंद्र ने हमलावर राजू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। हमलावर की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने दो टीम लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने मंगलवार को नामजद आरोपी राजू पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका है। आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमों को लगाया। उधर, सीमेंट कारोबारी का देहरादून में इलाज चल रहा है। पहले से उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें