फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के खाते में जमा हुए 25 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही के खाते में जमा हुए 25 लाख रुपये
विज्ञापन

सहारनपुर। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से इलाज नहीं करा पा रहे सिपाही टिमली कुमार की वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और लोगों ने उनके खाते में पैैसा जमा कराया। सोमवार तक टिमली कुमार के खाते में 25 लाख से अधिक रुपये जमा हो चुके हैं। एसएसपी आकाश तोमर ने भी सिपाही की मदद को हाथ आगे बढ़ाए थे।
विज्ञापन

जनपद बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के गांव कंडेरा निवासी टिमली कुमार वर्ष 2018 में सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात थे। तब, सिपाही टिमली कुमार, अमित धामा और अमित कुमार की वाराणसी में ड्यूूटी लगी थी। तीनों सिपाही कार से वाराणसी जा रहे थे। वह जब कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में पहुंचे थे तो कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें अमित धामा की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि टिमली कुमार व अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद टिमली कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और इलाज में जमापूंजी भी खत्म हो गई। दीपावली के दिन टिमली कुमार व उनके परिवार की हालत को देखते हुए गांव कंडेरा निवासी सिपाही वेदपाल तोमर ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की। इसके साथ ही एसएसपी आकाश तोमर की ओर से भी मामले में संज्ञान लिया। इसके बाद से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और लोगों ने टिमली कुमार की मदद की। इसके फल स्वरूप सोमवार की शाम तक टिमली कुमार के खाते में 25 लाख से अधिक रुपये जमा हो गए। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि टिमली कुमार की मदद के लिए शासन को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें