फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले में खुलेंगी 24 खगोल वेधशालाएं

Sun, 18 Aug 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले की 24 ग्राम पंचायतों में खगोल वेधशालाएं खुलेंगी। इनमें कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों को ब्रह्मांड के रहस्यों और खगोलीय घटनाओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से देख और समझ सकेंगे। वेधशालाओं में किताबें भी उपलब्ध रहेंगी, जिनके जरिए छात्र अध्ययन भी कर सकेंगे। खगोलीय घटनाओं के बारे जानकारी रखने वाले अध्यापक रोस्टर के हिसाब से रोजाना क्लास लेंगे। समय-समय पर वैज्ञानिक भी कक्षाओं में शामिल होंगे।
विज्ञापन

दरअसल, इन वेधशालाओं में ब्रह्मांड में सूर्य और चंद्र ग्रहण, नौ ग्रह, भारत के मिशन चंद्रयान-3 के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने और वहां से मिली फोटो आदि के बारे में छात्राें को बताया जाएगा। इसके अलावा तारा टूटने और दिन रात के पृथ्वी का चक्र कैसे पूरा होता है। सबसे पहले चांद पर कौन उतरा था और किस देश ने पहली उपलब्धि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कुल मिलाकर छात्रों को खगोलीय घटनाओं के बारे में बताया जाएगा। इसके तहत जिला विकास विभाग और जिला पंचायत राज विभाग ने कार्य शुरू कराया है।

इन ग्राम पंचायतों में बनेंगी वेधशालाएं
बलियाखेड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मल्हीपुर, नंदी फिरोजपुर, देवबंद क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानकी, कुलसठ, नागल क्षेत्र में कपूरी गोविंदपुर, रामपुर मनिहारान क्षेत्र में घाटेहड़ा ढकदेई, नानौता क्षेत्र में टिकरौल, नानौता देहात, गंगोह क्षेत्र में लखनौती, नकुड़ में ढकदेई, मल्हा माजरा, सरसावा क्षेत्र में दुमझेड़ा, बुड्ढाखेड़ा, साढौली कदीम में सलेमपुर गाडा, रायपुर, पुवांरका क्षेत्र में दाबकी गुज्जर, मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बिजोपुरा, खुशहालीपुर में वेधशालाएं बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन:
खगोल वेधशालाओं के लिए कार्य शुरू कराया जा रहा है। छात्रों को ब्रह्मांड के रहस्यों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
- सुमित महाजन, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें