फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्कूल दोस्त के साथ मिलकर रचा महिलाओं से ठगी का खेल

Sun, 18 Aug 2024 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पांच हजार से अधिक महिलाओं को ऊन के गोले बनाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी आदर्श ने अपने स्कूल के दोस्त दीपक के साथ मिलकर महिलाओं से ठगी का खेल रचा था। दीपक ही पूरे खेल का मास्टर माइंड है। पुलिस ने ठगी के 2.50 लाख रुपये बरामद किए हैं, जबकि 2.10 लाख रुपये खाते में फ्रीज कराए गए। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे समझें मामला
छह अगस्त को दिल्ली रोड स्थित एशियन इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी बनाकर पांच हजार से अधिक महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया था। दो किलो ऊन के बदले महिलाओं से 2400 रुपये लिए थे। इस तरह करोड़ों रुपये ठग लिए गए। इस मामले में थाना सदर बाजार की एक टीम बिहार भेजी गई थी। जहां से पुलिस टीम ने आदर्श कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी गांव छोटी चक जमालपुर थाना गोगरी जिला खगड़िया को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ के दौरान आरोपी आदर्श ने महिलाओं से ठगी करना स्वीकार किया। बताया कि उसने ग्रेजुएशन कर रखी है। गांव का दीपक उर्फ सोनू उर्फ कन्हैया पुत्र विजय उर्फ पप्पू साथ-साथ पढ़ते थे। जो इसका मुख्य आरोपी है। आरोपी आदर्श की दो बहनें हैं, जिनकी शादी में काफी रुपया खर्च हुआ था। जमीन भी बेचनी पड़ी थी। इस दौरान दीपक के साथ मिलकर ठगी की योजना तैयार की। दीपक जहां पर भी जाता था वहां फर्जी आइडी दिखाकर कमरा लेता था। फर्जी तरीके से खोली गई कंपनी के एग्रीमेंट भी दीपक ने एक अन्य साथी विनोद के नाम पर कराया था। आरोपी आदर्श का जीजा ऋतिक मोहर पोदार पुत्र संजय मोहन पोदार और बहन सभ्यता निवासी बदरपुर दिल्ली दीपक को पहले से ही जानते थे। उन्हें भी ठगी के खेल की पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें