फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 2,301 वक्फ संपत्तियां नहीं हुई पंजीकृत, समय बढ़ा

Mon, 15 Dec 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद की 2,301 वक्फ संपत्तियों का अभी तक उम्मीद पाेर्टल पर पंजीकरण नहीं हुआ है। इसके लिए छह महीने का समय मिला है। जनपद में कुल 4,564 वक्फ संपत्तियां हैं।
विज्ञापन

वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पाेर्टल पर पंजीकृत कराने के लिए पहले पांच दिसंबर अंतिम तिथि थी। इस अवधि तक जिले की आधी संपत्तियां ही वक्फ पोर्टल पर पंजीकृत हो सकी थी। अब जब ट्रिब्यूनल ने पोर्टल पर संपत्ति के पंजीकरण की मियाद छह माह के लिए बढ़ा दी है, तो जिले की 52 फीसदी संपत्तियों को राहत मिली है।
सुन्नी वक्फ बोर्ड के बाद शिया वक्फ बोर्ड से भी संपत्तियों के पंजीकरण को राहत मिली है। अब पांच जून 2026 तक संपत्तियों का पंजीकरण कराना होगा। जिले में सुन्नी बोर्ड की कुल 4564 वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं। इनमें से रविवार शाम चार बजे तक कुल 2263 संपत्तियों का विवरण पोर्टल पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह शिया बोर्ड की 153 संपत्ती पंजीकृत हुई हैं। उम्मीद पोर्टल पर मुतवल्लियों को लॉगिन कर, मोबाइल नंबर, ईमेल, नाम, नक्शा, वक्फ बोर्ड से प्राप्त दफा-37, आदेश की कॉपी, फोटो एवं आधार कार्ड अपलोड करना है। इसमें सबसे अधिक परेशानी संपत्ति नंबर और दफा-37 के विवरण को लेकर आ रही है। वक्फ संपत्तियों को पोर्टल पर पंजीकृत कराने के लिए कॉर्डिनेटर भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें