फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात में छापा मारकर पकड़ी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत निगम की टीम ने बुधवार रात ऑटोमोबाइल सर्विस की एक दुकान में छापा मारकर बिजली चोरी कर ई-रिक्शाओं को चार्ज करते हुए पकड़ा। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बुधवार रात लगभग 11 बजे उपखंड अधिकारी पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम ने हकीकत नगर के पंजाबी बाग स्थित सक्षम टैक एंड ऑटोमोबाइल पर छापा मारा। चेकिंग के ऑटोमोबाइल की दुकान परिसर में पांच ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे। टीम को कहीं भी बिजली चोरी दिखाई नहीं दी। लेकिन जब परिसर के पीछे जाकर देखा गया तो वहां से जा रही आ रही बिजली की केबिल में कट लगाकर अलग से केबिल जोड़ दी गई और वहां से बिजली की चोरी की जा रही थी। टीम ने केबिल जब्त कर कनेक्शन काट दिया। इस मामले में उपभोक्ता के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में अवर अभियंता पुष्पेंद्र कुमार, राजकुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें