फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्ध सैनिक बलों ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना/बिहारीगढ़/मुजफ्फराबाद (सहारनपुर)। लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के देहात में पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

चिलकाना में थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस तथा सुरक्षा बलों ने बस स्टैंड से फ्लैग मार्च निकाला जो सुलतानपुर, नल्हेड़ा, दुमझेड़ी, चौरा मंडी, बैंगनी, दुमझेड़ा, पटनी, कातला खुर्द, बुड्ढाखेड़ा, पैरागपुर, दास्सामजरा, संगमौर, गाठेड़ा, खेड़ा मेवात, माहेश्वरी कलां आदि गांवों में पहुंचा।
बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों के जवानों ने क्षेत्र के गांव बिहारीगढ़, दामोदराबाद, नरोत्तमगढ़, इस्माइलपुर, बादशाहपुर, खुशहालीपुर, सतपुरा, कुरढ़ीखेड़ा, जौनपुर और अब्दुल्लापुर आदि गांवों में फ्लैग मार्च किया। मुजफ्फराबाद में सीओ सदर चौब सिंह की अगुवाई में थाना पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि अराजकता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें