फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पूर्व सरकार को मांगपत्र सौपेंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दूबे ने कहा कि व्यापार मंडल आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सरकार के सामने अपनी मांगें रखेंगे। उन्होंने कहा कि जीएसटी में अभी भी सुधार की आवश्यकता है। इसमें से सजा का प्रावधान समाप्त होना चाहिए। व्यापारियों के लिए खाद्य निगम का लाइसेंस आजीवन होना चाहिए।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित मंडलीय बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकुंद मिश्रा, विशिष्ट अतिथि श्याम मोहन दूबे, राजकुमार नरूला, कृष्ण लाल ठक्कर, विवेक मनोचा, सुरेंद्र मोहन सिहं चावला,यशपाल मैनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि सभी व्यापार मण्डल, सीए एवं एडवोकेटस एसोसिएशन जीएसटी में सुधारों को लेकर विचार विमर्श करें। उन्होंने पंजीकृत व्यापारियों के लिए पेंशन की मांग भी की। राजकुमार नरूला, अशोक कंसल, यशपाल मैनी और कृष्णलाल ठक्कर ने व्यापारियों की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के स्वाभिमान की लड़ाई हर कीमत पर लड़ी जाएगी।
इस दौरान पवन कुमार सिंघल, अनीस अहमद, अमित चौधरी, विनीत सिंघल, अशोक कंसल, श्याम सिहं सैनी, अजय सिंघल, प्रवीन खेडा, राजकुमार नरूला, यशपाल मैनी, राकेश गर्ग, दीपक राज सिंघल, ईश्वर दयाल कंसल, सुनील तायल, महेश नारंग, बाबूराम मलिक, राजेश जैन,
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके मल्होत्रा, रमेश डाबर, दिनेश बंसल, अजय गुप्ता, राजीव मदान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें