सीएमओ कार्यालय पर संविदा कर्मियों का धरना जारी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (संविदा) कर्मचारी संघ से जुड़े संविदाकर्मियों का सीएमओ कार्यालय पर धरना मंगलवार को भी जारी रहा। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सीएचसी और पीएचसी के संविदाकर्मी दो दिन से हड़ताल पर हैं। मांग नहीं जाने जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. किशोर सैनी ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेेओं में संविदा के रूप में हजारों कर्मी विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं। मगर वर्षों के अनुभव और लंबी सेवा के बाद भी उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा संविदाकर्मियों की कोई जॉब गारंटी भी नहीं है। जिससे कर्मचारियों में भय के साथ ही रोष भी बना हुआ है। नियमितीकरण की मांग हमारी पहली मांग है, जिसे लेकर संगठन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हुआ है। जब तक मांग मान नहीं ली जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में स्वाति त्यागी, डॉ. विनय, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. विश्वजीत सैनी, डॉ. जगदीश, डॉ. शमशाद, डॉ. गय्यूर अली, नरेंद्र सिंह, सचिन, मोहित, खालिद हुसैन, जितेंद्र, अभिषेक, राजेश, सुरेंद्र, अफजल्, पूनम, सृष्टि, अनिता, शगुफ्ता, भारती, शिवानी, कुसुम, रीना, धनंजय आदि मौजूद रहे।
उधर, उत्तर प्रदेश टीबी कंट्रोल इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारी भी दो दिन से हड़ताल पर हैं। एसबीडी जिला अस्पताल में धरना देकर विरोध प्रकट किया। धरने में विनय लांबा, हेमकांत शर्मा, राकेश राणा, विनीत चौहान, अमरीश, बिजेंद्र, अभिषेक, कमाल अख्तर, मोहम्मद अरशद, मधु, शिल्पा, सुशील, संजय, आशीष, अशोक, ओमप्रकाश, सुनयना अरोड़ा, अमित तोमर, देवेंद्र, जगवीर आदि मौजूद रहे।