फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में पशुओं को बंद करने पर सख्त हुआ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दो दिन पूर्व गांव काशीपुर में ग्रामीणों द्वारा घुमंतू पशुओं को सरकारी स्कूलों में बंद करने के बाद बच्चों की बाधित हुई पढ़ाई के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता गौतम ने मंगलवार को यहां पहुंचकर चेताया कि यदि भविष्य में इस प्रकार पशुओं को स्कूलों में बंद किया गया तो रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नानौता क्षेत्र के गांव काशीपुर में कुछ ग्रामीणों द्वारा घुमंतू पशुओं को गत सोमवार को गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में घुसा दिया गया था। इसके चलते दिनभर स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित रहने के बाद मौके पर बीडीओ सीपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह तथा पशु चिकित्साधिकारी प्रियंका शर्मा मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद मंगलवार को एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता गौतम मौके पर पहुंची और उन्होंने ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि घुमंतू पशुओं को ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र के किसी गांव में स्थित स्कूलों में बंद किया या तो उनके खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि पशु गणना के आधार पर बनाई गई सूची के अनुसार यदि किसी ग्रामीण के यहां गोवंश कम पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बाकायदा सर्किल के सभी थानाध्यक्षों को पत्र भेज कर निर्देशित किया है कि यदि कहीं भी इस तरह की हरकत होती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें