फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने की आत्महत्या
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी महिला अचानक ट्रेन के सामने लेट गई। लोग शोर मचाते रह गए और ट्रेन महिला के ऊपर से गुजर गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी शनाख्त नहीं हो सकी।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर शाम लगभग सात बजे दिल्ली की ओर से सुपर एक्सप्रेस सहारनपुर पहुंची थी। सवारियां उतारने के बाद जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी अचानक प्लेटफार्म पर एक महिला लाल रंग की चुनरी से अपना मुंह लपेटे पहुंची और ट्रेन को आती देख एक ही पटरी पर सीधी लेट गई। लोगों ने शोर मचा दिया, लेकिन इससे पहले कि लोग उसे बचाने का प्रयास करते, ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और महिला का शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी राशिद अली ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष थी। मृतका हरे रंग का सूट और पैरों में हवाई चप्पल पहने थी। पुलिस ने मृतका की शनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें