फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों ने सौंपा मंडलायुक्त को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत सदस्यों ने शपथपत्रों के साथ मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि गत 26 अक्तूबर को हुई बोर्ड की आपात बैठक की कार्यवाही को बोर्ड के निर्णयों के विपरीत अंकित किए जाने की आशंका है। बैठक की कार्यवाही सदन में लिए गए निर्णयों के अनुरूप मुख्य विकास अधिकारी से लिखवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी को सौंपे ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया कि पूर्व में 15 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक की कार्यवाही भी अंकित करने में अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) ने निर्णयों के विपरीत कार्यवाही पंजिका में स्वेच्छा से अंकित कर दी थी।
इसलिए एएमए को जिला पंचायत से हटाने की मांग 26 अक्तूबर को बोर्ड बैठक में उठाते हुए निंदा प्रस्ताव रखा गया था। आशंका है कि 26 अक्तूबर के निर्णयों के विपरीत कार्रवाई को स्वेच्छा से अंकित किया जा सकता है। शपथपत्र देने वालों में नक्षत्रपाल, मुल्कीराज सैनी, रागिब अली, वसीम चौधरी, किरणपाल, अनीता, मुन्नी, सुमन, इरफान, शेर सिंह, मुनेश चौधरी, कुंवरपाल सैनी, सरताज बेगम सहित 33 जिला पंचायत सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

----------------
जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपर मुख्य सचिव को भेजा पत्र
सहारनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष तसमीम बानो ने पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को पत्र भेजकर जिला पंचायत कर्मचारियों की परेेशानियों से अवगत कराया। पत्र में उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने एएमए पर नियमों की जानकारी के अभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने एएमए को हटाने की मांग की है। उधर, जिला पंचायत कर्मचारियों ने अध्यक्ष को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि एएमए डॉक्टर संवर्ग से है। इसलिए उन्हें प्रशासनिक, शासकीय कार्यों और नियमों की जानकारी नहीं है। इससे कर्मचारी परेशान हैं।
----------------------
- दोनों बैठकों का कार्यवृत्त और वीडियोग्राफी छह नवंबर को कमिश्नर और डीएम को दी जा चुकी है। कर्मचारियों को बरगलाकर शिकायतपत्र पर हस्ताक्षर कराए गए हैं। कार्यवृत्त में कुछ भी परिवर्तन नहीं किया है। इसलिए शिकायत उचित नहीं है। -- डॉक्टर सुमनलता, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें