फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के बेहद जरूरी है शिक्षा: शाहीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। दिशा सामाजिक संगठन के तत्वाधान में मुस्लिम किशोरी शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत इंटर सेंटर विजिट का आयोजन किया गया। जिसमें चार किशोरी शिक्षण केंद्रों चिलकाना, दमकड़ी, सूमली एवं बीजोपुरी की किशोरियों ने ग्राम दुमझेड़ा में चल रहे किशोरी शिक्षण में भाग लिया। कार्यक्रम में दिशा के कार्यक्रम समन्वयक श्री पी. राम ने कहा कि संस्था के माध्यम से सहारनपुर जिले के 4 ब्लॉकों के 15 गांवों में लगभग ढाई वर्षों से किशोरी शिक्षण केंद्र चलाये जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से किशोरियों को तीन वर्षों में कक्षा पांच तक की शिक्षा दी जाएगी। वर्तमान में ये किशोरियां कक्षा 5 की पढ़ाई कर रही है। जब ये किशोरियां कक्षा 5 तक की शिक्षा प्राप्त कर लेगी तो इनको कक्षा 6 की पढ़ाई हेतु सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने में मदद की जायेगी ताकि इनकी पढ़ाई चलती रहे। इन सेंटरों में पढ़ने वाली किशोरियों के आपसी मेलजोल, उत्साह, सीखने-सिखाने की प्रक्रिया हेतु एवं आपसी अनुभवों को बांटने हेतु इस अंतर सेंटर विजिट का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम काअर्डिनेटर शाहीन प्रवीन ने किशोरियों को बालिका शिक्षा के महत्व के बारे में समझाते हुए कहा कि शिक्षा प्रत्येक बालिका के लिए बहुत जरूरी है। शिक्षा के बिना हम एक बेहतर जिंदगी नही जी सकते हैं। उन्होंने लड़के व लड़कियों को समान अधिकार एवं शिक्षा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर किशोरी शिक्षण केंद्रों की किशोरियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत, नजम, नाटक आदि प्रस्तुत किए गए। यह नाटक महिला हिंसा, बालिका शिक्षा, महिला समानता, शिक्षा, भेदभाव, घरेलू हिंसा आदि विषयों पर दर्शाये गए। यह कार्यक्रम चितकाना, दमकड़ी, दुमझेड़ा, बीजोपुरी, व सूमली किशोरी शिक्षण केंद्रों की किशोरियों द्वारा प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक सुश्री तस्नीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेवा,, शबनम, शमा, निशा एवं शिवानी आदि अनुदेशिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन की ओर से सुरेशो सैनी, मीरा, हरिचंद आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें