सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं : सैनी
अंबेहटा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाकर हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।
रविवार को जाजवा गांव में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है। पहले जनता में अपराधियों का खौफ था। मगर अब अपराधी ही खौफ में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों के हक में अनेक योजनाएं चलाई हैं और उनका लाभ पात्रों को दिलाया है। इससे पूर्व गांव में पहली बार आगमन पर गांव के लोगों ने जसवंत सैनी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्षता शंभू सैनी ने की। संचालन डा. मांगेराम ने किया। इस दौरान सुधीर सैनी, शुभम सैनी, डा. अरविंद कुमार, अतुल फंदपुरी, शिवम, डा. सुनील, कदम सिंह, अनिल कुमार, मनीराम, राम सिंह सैनी, श्यामलाल, ऋषिपाल, राजपाल, कंवरपाल, मदन आर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।