फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा शुल्क लेकर पुल से भारी वाहन निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। सहारनपुर चिलकाना मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर के निर्माणाधीन पुल के ऊपर से भारी वाहनों को सुविधा शुल्क लेकर गुजारा जा रहा है। चिलकाना के सलीम, मो. फरीद, चंद्रप्रकाश, विजय कुमार, जय प्रकाश, कुलदीप, राजीव, धूमसिंह, जलाल आदि ने लोक निर्माण विभाग सहारनपुर के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि गांव हलालपुर के पास पूर्वी यमुना नहर पर नव निर्माणाधीन पुल के दोनों तरफ की एप्रोच रोड बनाने का कार्य चल रहा है। पुल के दोनों तरफ मिट्टी डाली जा रही है, जिस कारण इस पुल से वाहनों का आवागमन बंद कर रखा है। पुल के ठेकेदार निर्माणाधीन पुल के ऊपर से भारी वाहनों को सुविधा शुल्क लेकर संचालन करा रहा है। जिस कारण पुल निर्माण में समस्या उत्पन्न हो रही है तथा पुल पर डाली गई मिट्टी उड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें