फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिडवी पर 15 से अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिड़वी पर 15 से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे किसान
विज्ञापन

अंबेहटा। किसान हित एवं गो सेवा समिति के बैनर तले बिड़वी मिल गेट पर चल रहा किसानों का धरना रविवार को भी जारी रहा। धरने के तीसरे दिन भी किसी भी प्रशासनिक अधिकारी व राजनीतिक दलों के नेताओं ने किसानों की सुध नहीं ली। किसानों ने 15 मई से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि बिड़वी मिल को चालू कराने के लिए मिल में रिपेयरिंग कार्य को सुचारु कराने के लिए किसान 11 मई से मिल गेट पर धरना दे रहे हैं। किसानों का एलान है कि जब तक किसानों की मांग को पूरा नही किया जाता धरना जारी रहेगा। रविवार को धरने पर संजय प्रधान व सुदेश बांदूखेड़ी ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण किसान आज भुखमरी के कगार पर है। ऐसी स्थिति में सरकार किसानों के सब्र का इम्तिहान न ले। धरनारत किसानों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि यदि सरकार का रवैया किसानों के प्रति इसी प्रकार का रहा तो किसान 15 मई से भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। धरने में किसानों की संख्या को और अधिक बढ़ाने के लिए समिति के लोगों ने गांव दर गांव संपर्क किया। सोमवार को धरने की व्यवस्था की जिम्मेदारी जलालपुरा गांव के लोगों को दी गई। अध्यक्षता लाखन सिंह व संचालन चरण सिंह ने किया। तीसरे दिन धरने पर बैठने वालों में समिति के अध्यक्ष चौधरी कृष्णकांत उर्फ बिटटृ नंबरदार, प्रवीण बांदूखेड़ी, सुधीर रतनाखेड़ी, अनिल कुमार, डा. नेत्रपाल, नाजिम प्रधान, वेदपाल, अजय राठी, अतुल फंदपुरी, कटार सिंह, धर्मवीर, रमेश चौधरी, जगमिंदर, यूसुफ, यासीन, शाहनजर, राजेश कुमार, ओमकुमार, अमर सिंह प्रधान आदि किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें