फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोष्ठी में मलेरिया बुखार से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोष्ठी में मलेरिया बुखार से बचाव की दी जानकारी
विज्ञापन

देवबंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों ने लोगों को मलेरिया बुखार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सा अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह और रविंद्र कुमार ने बताया कि इस वर्ष की थीम थी मलेरिया का खात्मा करने के लिए हम तैयार हैं। उन्होंने बताया कि मलेरिया दिवस लोगों को पहले से ही मलेरिया बुखार से बचाव व इसके द्वारा होने वाली मौत को कम करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि मलेरिया बुखार से बचने के लिए मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को नष्ट किया जाए, क्योंकि मलेरिया का मच्छर रूके हुए पानी अथवा नालियों में पैदा होता है। इसलिए पानी को बिल्कुल भी इकट्ठा न होने दें। नालियों में एंटी लार्वा अथवा मिट्टी तेल डालना चाहिए। मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए पूरे कपड़े पहनना जरूरी है। रात्रि में सोते समय मच्छरदानी, गुड नाइट, जैल व स्प्रे का प्रयोग करें। बुखार होने पर चिकित्सक को जरूर दिखाएं। ब्लड टेस्ट पॉजीटिव आने पर दवाई का पूरा कोर्स करें। खाली पेट कोई भी दवा न लें।
विज्ञापन


बच्चों और महिलाओं का हुआ टीकाकरण
देवबंद। स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुधवार को नगर में बच्चों और महिलाओं का टीकाकरण किया गया। अधिवक्ता दीपमाला शर्मा ने कहा कि टीकाकरण कराने का संबंध हमारे खुशहाल जीवन से है। दलित एवं पिछड़ा वर्ग महासभा की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष राखी भारती ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए उनकी टीकाकरण जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है। इस दौरान आयान, फरमान, मुन्नी, अरसलाना और आन्या का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें