फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लार्वा मिला तो लगेगा पांच हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
लार्वा मिला तो लगेगा पांच हजार रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवांका गौड़ ने कहा कि जनपद में मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए काम शुरू हो चुका है। लोगों को जागरूक करने से लेकर एंटी लार्वा का छिड़काव बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। यदि किसी सरकारी या गैर सरकारी भवन में कहीं भी लार्वा पाया जाता है तो संबंधित पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
सीएमओ कार्यालय में हुई बैठक में सीएमओ डॉ. बीएस सोढी ने मलेरिया दिवस को स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ने की अपील की। कहा कि मच्छर गंदगी में पनपते हैं। यदि हम साफ-सफाई अपनाएंगे तो मच्छर कम पैदा होंगे या नहीं होंगे। उन्होंने जन जागरूकता के लिए ब्लॉक, पंचायत व ग्राम स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी को जमा नहीं होने देने की अपील लोगों से की। कहा कि यदि कहीं पानी के जमाव को बंद करना संभव न हो तो पानी में मिट्टी का तेल या डीजल की बूंदे डालें। खाली डिब्बे और टायर आदि को छतों पर न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
मच्छरों की फौज ने उड़ाई लोगों की नींद
सहारनपुर। भले ही स्वास्थ्य विभाग मच्छरों के खात्मे के लिए बड़े-बड़े दावे कर रहा हो। मगर हकीकत यह है कि पूरा जनपद इस समय मच्छरों के प्रकोप से जूझ रहा है। देहात के साथ ही शहर में भी मच्छरों की फौज ने लोगों की नींद छीनी हुई है। शहर के ही अनेक इलाकों खासकर मलिन बस्तियों में एंटी लारवा का आज तक छिड़काव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें