सरकारी विभागों ने जमा कराया अरबों रुपये का राजस्व
सहारनपुर। वित्तीय वर्ष के अंतिम सप्ताह और उसके भी अंतिम दिन शनिवार को तमाम सरकारी दफ्तर और बैंक रात 12 बजे तक खुले रहे। ऐसे में 31 मार्च तक के कलेक्शन के बारे में अधिकारी कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थे। शुक्रवार की रात तक अनेक विभागों के द्वारा करीब डेढ अरब रुपया मुख्य कोषागार में जमा कराया गया।
वित्तीय वर्ष के अंतिम सप्ताह की वजह से पिछले तीन दिन यानी 29 मार्च से 31 मार्च तक सभी दफ्तर वित्तीय हिसाब किताब में जुटे हैं। इन तीन दिनों में सरकारी अवकाश होने की वजह से काम में जुटना अधिकारियों और कर्मचारियों की मजबूरी रहा। बैंकों की बात करें तो तीन दिन से बैंकों में लेनदेन बंद है, मगर बैंक रात 12 बजे तक खुल रहे हैं। मुख्य कोषाधिकारी स्वतंत्र कुमार 31 मार्च तक जमा कराई गई राशि के बारे में बता पाने की स्थिति में नहीं थे। बताया कि चूंकि रात 12 बजे तक काम चलना है। ऐसे में रविवार या सोमवार तक ही पूरी स्थिति साफ होगी। उन्होंने शुक्रवार तक अनेक विभागों द्वारा जमा कराए गए राजस्व की जानकारी दी, जिसमें एक अरब 37 करोड़ 64 लाख 51 हजार 87 रुपये का राजस्व जमा हुआ।
-------------------------------------
विभाग जमा कराई गई धनराशि
भू-राजस्व 985269
स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन 163547463
आबकारी 633840052
व्यापार कर 25156437
वाह्य कर 47796791
विद्युत कर 732150
माल कर 3565742
वानिकी 4436562
सिंचाई 10578876
खनन 485811745