फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों का भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान हैं : अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलों का भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान हैं : अग्रवाल
विज्ञापन


सहारनपुर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि फूलों का भारतीय संस्कृति में हमेशा से ही विशेष स्थान रहा है। कमल का फूल प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से आम आदमी को फलों, फूलों और शाकभाजी की नई प्रजातियों की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

शनिवार को कंपनी बाग में आयोजित दो दिवसीय मंडलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कमिश्नर ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी के माध्यम से जन सामान्य को पुष्प उत्पादन के प्रति आकर्षित किया जा सकता है। प्रदर्शनी में 222 प्रतिभागियों ने भागेदारी की। प्रदर्शनी में पॉलीहाउस में खेती, ड्रिप व स्प्रिंकलर विधि से सिंचाई किए जाने की जानकारी दी जा रही है। साथ ही शहद उत्पादन, मशरूम उत्पादन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मंडलायुक्त ने प्रदर्शनी की स्मारिका का विमोचन भी किया। उन्होंनेे चंदन के दो पौधे भी लगाए। औद्योगिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त निदेशक राजेश कुमार आदि ने भी विचार रखे। अधीक्षक राजकीय उद्यान सुबोध कुमार तोमर, पर्यावरण विभाग के राजीव कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी सुरेश कुमार, उप निदेशक आभा जोशी, डॉक्टर आरके सिंह, फ्रूट पैथोलॉजिस्ट अशोक कुमार, सहायक कीट विशेषज्ञ नितिन, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें