कुश्ती टीम के लिए चयन ट्रायल कल
सहारनपुर। राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता 17 से 19 मार्च तक देवरिया में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का गठन किया जाना है। इसके लिए जिला और मंडलीय चयन ट्रायल 12 मार्च यानी कल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जिला स्तरीय ट्रायल सुबह दस बजे से और मंडलीय ट्रायल दोपहर एक बजे से होगा। खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 2001 से 31 दिसंबर 2002 के मध्य होना चाहिए। खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा।