फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण ने दो जगहों पर अवैध निर्माण सील कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण ने दो जगहों पर अवैध निर्माण सील कराए
विज्ञापन

सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को बेहट रोड और जनता रोड पर दो अवैध निर्माण सील कराए। इनमें दो दुकानें और एक गोदाम शामिल है। प्राधिकरण की टीम पुलिस बल को साथ लेकर पहुंची थी। इसके चलते कहीं विरोध सामने नहीं आया।
जनता रोड पर खुर्द से आगे आरके शर्मा द्वारा भूतल पर गोदाम के लिए भवन बनाया गया था। विकास प्राधिकरण की जांच में निर्माण अवैध पाया गया। दो फरवरी 2018 को निर्माण को सील करने के निर्देश प्राधिकरण सचिव की ओर से जारी किए गए थे। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम पुलिस बल साथ लेकर पहुंची और निर्माण सील किया। टीम में जेई विजयपाल सिंह, रणवीर सिंह, सेठपाल सिंह, विश्वास कुमार शर्मा, लाल बहादुर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बेहट रोड पर कृष्णा विहार में फुरकान द्वारा दो शटर का हाल तैयार किया गया था। प्राधिकरण की जांच में यह निर्माण भी अवैध पाया गया। इसके लिए नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया था। इस निर्माण को सील करने के लिए भी दो फरवरी को निर्देश जारी हुए थे। बृहस्पतिवार को टीम ने यह भवन भी सील कर दिया। टीम में विजयपाल सिंह, जितेंद्र, ओमपाल सिंह, विश्वास कुमार और लाल बहादुर सिंह शामिल रहे। दोनों निर्माण संबंधित थानों की पुलिस के सुपुर्द किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें