फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण की गुणवता बढ़ाने के लिए गंभीर हो शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए गंभीर हो शिक्षक
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)।
उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में बच्चों के नामांकन, अध्यापकों की पदोन्नति आदि पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों का अनावश्यक उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बीआरसी बरौली पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सैनी ने कहा कि अध्यापकों के एरियर और वेतन विसंगति का जो भुगतान रुका हुआ है उसे तत्काल जारी किया जाए। उन्होंने कहा बीमारी की दशा में चिकित्सा अवकाश के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। जिला कोषाध्यक्ष नजाकत खान ने कहा कि संघ को एकजुट होकर अध्यापकों के हित में कार्य करना होगा। हालांकि इसमें व्यक्तिगत हित को नजरअंदाज किया जाए। ब्लाक अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार धीमान और ब्लाक मंत्री गिरीश गोयल ने कहा कि संघ हमेशा शिक्षक हितों के लिए संघर्षरत है। दूसरे फर्जी संगठनों से शिक्षक साथी सचेत रहे। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वह शत प्रतिशत नामांकन और शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए गंभीर हो ताकि सरकारी स्कूलों के बच्चे प्राईवेट स्कूलों की तरफ पलायन से रुके। बैठक में सुभाष चंद, विक्रांत कुमार, चितरंजन सिंह, शशि भूषण, मुनव्वर सुल्ताना, संजू, मंजु, अब्दुल खालिक, मुकेश दत्त, भूपाल सिंह, नरेश पाल सिंह, विक्रम सिंह, सारिका आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें