फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरजमीन-ए-देवबंद ने हमेशा भाईचारे को मजबूत किया: चंद्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हरीश चंद्रा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि सरजमीन-ए-देवबंद ने हमेशा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में आपसी सौहार्द, अमन और भाईचारे को मजबूत किया है।
विज्ञापन

रविवार को ईदगाह मार्ग स्थित महमूद हाल में हिंदू मुस्लिम भाईचारा समिति की ओर से पैगाम-ए-इंसानियत विषय पर आयोजित कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि हरीश चंद्रा ने कहा कि देवबंद से उठने वाली आवाज हमेशा देशवासियों के लिए एक संदेश रही है। जिसका हमेशा सम्मान किया गया। इसके साथ ही यहां की हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पूरी दुनिया में पेश की जाती है। मुस्लिम फंड ट्रस्ट के महाप्रबंधक मौलाना हसीब सिद्दीकी ने कहा कि देवबंद की एकता व भाईचारे को कभी टूटने नहीं दिया जाएगा। यहां रहने वाले हिंदू और मुस्लिम हमेशा एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं और इस इस परंपरा को आज भी जीवित रखे हुए हैं। कार्यक्रम संयोजक सलीम कुरैशी ने कहा कि कुछ लोग आपसी भाईचारे को समाप्त कराने के लिए तरह तरह की साजिशें रचते हैं, लेकिन हर बार उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया गया। कुरैशी ने मुस्लिम समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे ईदुल जुहा का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाएं और कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। वरिष्ठ भाजपा नेता चौ. राजपाल सिंह ने कहा नगर के एक छोर पर श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी का मंदिर है तो दूसरे छोर पर दारुल उलूम है जो यहां की गंगा जमुनी तहजीब का शानदार उदाहरण है। एसडीएम आरवी यादव, गन्ना समिति के चेयरमैन चौ. परविंद्र सिंह, विवेक तायल, मौलाना सिकंदर, डा. एसए अजीज, समाजसेवी विनोद गुप्ता, तहसीलदार परमानंद झा, वरिष्ठ कांग्रेसी साद सिद्दीकी, राहत खलील ने भी विचार रखे। अध्यक्षता चौ. राजपाल सिंह व संचालन सलीम कुरैशी ने किया। इस मौके पर भूरा अंसारी, रिहान कुरैशी, सलीम उस्मानी, आमिर अंसारी, नदीम कुरैशी, नीरज कंसल, वसीम खान, डा. अहसान, मो. फहीम, इस्माइल कुरैशी, मजाहिर हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें