फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 पदों के लिए आए 21 नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन तय

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में जिला योजना सदस्य के लिये नामांकन करते लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत सदस्यों में से जिला योजना समिति के 21 सदस्य पदों के रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए 21 नामांकन पत्र जमा कराए गए। जांच में भी नामांकन सही पाए गए, जिसके बाद इन सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है, जिसकी औपचारिक घोषणा 31 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय कक्ष में नामांकन पत्र जमा कराए गए। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में अनुसूचित जाति (महिला) के रिक्त दो पदों पर वार्ड संख्या 34 से कविता एवं वार्ड संख्या 41 से ममता चौधरी ने नामांकन दाखिल किया। जांच में दोनों नामांकन सही पाए गए। इसी प्रकार अनुसूचित जाति में हंसराज गौतम ने वार्ड संख्या 04, सत्यकुमार ने वार्ड संख्या 25, भूपेंद्र ने वार्ड 44 तथा राहुल ने वार्ड संख्या 13 से नामांकन दाखिल किया। अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) में सविता देवी ने वार्ड संख्या 21, अंजेसना ने वार्ड संख्या 12 से नामांकन दाखिल किया। अन्य पिछड़ा वर्ग से विजेन्द्र कुमार ने वार्ड संख्या 01, दुबे सिंह ने वार्ड संख्या 03 से, अमरदीप सिंह ने वार्ड संख्या 17 से, सुशील ने वार्ड संख्या 20 से नामांकन दाखिल किया। अनारक्षित (महिला) नीलम ने वार्ड संख्या 30, साक्षी ने वार्ड संख्या 33 तथा रंजीता देवी ने वार्ड संख्या 49 से नामांकन दाखिल किया। अनारक्षित वर्ग में मुकेश चौधरी ने वार्ड संख्या 43, सुदेश पाल ने वार्ड संख्या 16, नरेंद्र ने वार्ड संख्या 22, अरविन्द ने वार्ड संख्या 28, मोहम्मद अफजल ने वार्ड संख्या 47 तथा मुकेशा ने वार्ड संख्या 02 से नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त 2021 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन वापसी होगी। नाम वापसी की समय सीमा समाप्ति के उपरान्त जिला योजना समिति के उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाएगा।
पुलिस रही तैनात
जिला योजना समिति के सदस्यों के रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे। पुलिस तैनात रही और बैरियर भी लगाया गया था। सुबह से दोपहर बाद तक पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें