फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में आई 21 शिकायतें, चार का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि जन शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण कराया जाए। तहसील सदर में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 21 शिकायतें आई। इनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन

तहसील सदर सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उन्होंने कहा कि आमतौर पर चकरोड, सड़क, नाली, खड़ंजे एवं पेंशन संबंधी आवेदन अधिक आते हैं। भूमि संबंधी विवादों में जांचकर्ता अधिकारी यदि मौके पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में पारदर्शिता से निस्तारण करें तो अधिकांश शिकायतों का समाधान हो सकता है।
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 17, विकास विभाग की तीन, नगर निगम की एक शिकायतें आईं। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। इस दौरान सीडीओ सुमित राजेश महाजन, डीएफओ शुभम सिंह, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अंकुर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें