फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दलित बस्ती से जल निकासी का प्रबंध कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम रामपुर कलां की दलित बस्ती में जल निकासी का प्रबंध कराने की मांग को लेकर आसपा की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी मनीष बंसल को ज्ञापन सौंपा। बताया कि विकास खंड मुजफ्फराबाद के गांव रामपुर कलां की दलित बस्ती में किसानों ने पानी की निकासी रोक दी है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। जल निकासी के लिए या तो खाद के गड्ढों से अवैध कब्जा हटवाया जाए या नाला बनाकर निकासी कराई जाए। उन्होंने जिलाधिकारी से जल निकासी का प्रबंध कराने की मांग की। इस दौरान शाहिद खान, विपिन सिंह, विकास, गुलशेर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें