फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंपर परिणाम से चेहरे खिले, स्कूलों में मना जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी हुआ। इस बार जिले के 73 स्कूलों के आठ हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। ज्यादातर स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रों की सफलता पर स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। शिक्षकों ने मेधावियों का मुंह मीठा कराकर सफलता की बधाई दी।
विज्ञापन

पाइनवुड पब्लिक स्कूल में हाई स्कूल में 220 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। परिणाम शत प्रतिशत रहा। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल में भी 200 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। यहां भी परिणाम शत प्रतिशत रहा। डीपीएस का भी परिणाम शत प्रतिशत ही रहा। रेनबो स्कूल में भी इस बार 200 से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे थे और सभी उत्तीर्ण हुए। सोफिया गर्ल्स स्कूल में करीब 200 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। यहां भी परिणाम शत प्रतिशत रहा। लॉर्ड महावीरा एकेडमी में 240 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परिणाम शत प्रतिशत रहा। आशा मॉडर्न स्कूल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। माउंट लिट्रा जी स्कूल में इस बार 30 छात्रों ने परीक्षा दी थी और सभी ने सफलता पाई। सेंट मैरी एकेडमी का भी परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस प्रकार ज्यादातर स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहने से खुशी मनाई गई। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। सफलता केजश्न में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ मस्ती की और सफलता का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें