सहारनपुर। बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर की 128 वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। शहर में कई जगह कार्यक्रम हुए और बाबा साहब के विचार और आदर्श को आत्मसात करने पर जोर दिया गया।
रविवार को डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में डाक्टर अंबेडकर प्रगतिशील युवा मंच द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में पज्य भंते प्रज्ञाशील ने बुद्ध वंदना कराई। मुख्य अतिथि अजय कुमार निदेशक आयकर अमृतसर, पूर्व राजदूत सतेंद्र कुमार, पार्षद नेपाल सिंह, लालचंद शिवा रुड़की ने बाबा साहब के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य वक्ता मन कुमार, वीर सिंह, यशपाल (धम्म योद्धा धम्म भूमि) ने बाबा साहब के संघर्ष की गाथा बताई। इस दौरान बाबू रत्ना, लोधी कुमार, प्रदीप कुमार, कृष्ण कुमार, धर्म सिंह शिवा, करण सिंह, शमशेर सिंह, डा. सुभाष सहगल, विपुल कुमार, अंकित जाटव, सुशील कुमार, अरुण कुमार, संदीप कुमार ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्यारेलाल सागर ने और संचालन रविप्रकाश बौद्ध तथा नलिन बौद्ध ने संयुक्त रूप से किया।
देहरादून चौक स्थित बसपा कार्यालय पर बाबा साहब की जयंती मनाई गई। मुख्य जोन कॉअर्डिनेटर जनेश्वर प्रसाद, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, मुख्य अतिथि हाजी फजलुर्रहमान, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू ने कहा बाबा साहब ने संविधान के तहत हमें बोलने का अधिकार, चुनाव लड़ने का अधिकार, नौकरियों बराबर सम्मान दिलाया। विजयपाल सिंह, एस आलम, इनामउल हक, प्रताप सिंह, रकम सिंह सैनी, संजय कुमार, वेदपाल गौतम, कर्मवीर सिंह, दयानंद, प्रेमचंद, ममता चौधरी, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर समिति ओजपुरा की तरफ से प्रभात फेरी निकाली गई। मंदिर से ओजपुरा मेन रोड, नवीननगर, रवि नगर, मधुबन विहार, आईटीसी रोड से होकर वापस मंदिर पर पहुंचकर समापन हुआ। समिति के अध्यक्ष चौधरी अजब सिंह, डाक्टर गुलशन, सुरेंद्र जयंत, विनोद एडवोकेट, गुलाब सिंह, सिंधुराज, दयाराम, कंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
श्री गुरु रविदासिया धर्म प्रचार सेवा समिति ने रविदास मंदिर में बाबा साहब की जयंती मनाई। समिति के संस्थापक भगत तीरथपाल ने समाज के लिए बाबा साहब और गुरु रविदास के मिशन के बारे में बताया। इस दौरान समाज हित में कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। लता देवी, उमा बर्मन, वीरेंद्र, सोनू, सौरभ सिंह, मीरा देवी, शुभम बर्मन, डा. राकेश, आशीष बर्मन, अर्चना सिंह आदि मौजूद रहे।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में बाबा साहब की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता मदन संतोषी, जिलाध्यक्ष साधूराम अंबेडकर और अन्य लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। एसडी गौतम, डाक्टर ओमप्रकाश, रतिराम, सीताराम, नवीन कुमार दरोगा, अमर सिंह गौतम, सतीश कमार, नरेश गौतम, प्रेमचंद बौद्ध, इंद्रजीत और श्याम सिंह मौजूद रहे।
भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा देहरादून रोड स्थित रविदास छात्रावास में बौधिसत्व बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया। बौद्धाचार्य बिरमपाल ने धम्म देसना देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अजय बौद्धाचार्य, राय सिंह बौद्ध, उर्मिला बौद्ध, रविंद्र कुमार गौतम ने बाबा साहब के आदर्श अपनाने पर जोर दिया। अनमोल बौद्ध, बिजेंद्र बौद्ध, डाक्टर हरकल्याण बौद्ध, संजीव बौद्धा चार्य, ओमीचंद, गरिमा बौद्ध, अनिल, अशोक कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
भारतीय कोरी समाज इकाई सहारनपुर ने मोहल्ला श्रीराम विहार में बाबा साहब की जयंती मनाई। अजब सिंह, डाक्टर विनोद कुमार, रणधीर सिंह, डाक्टर जयप्रकाश ने बाबा साहब के आदर्श अपनाने पर जोर दिया। अंशुल प्रधान, रविंद्र, डाक्टर महेश, सत्यपाल, नरसिंह, दयाल सिंह आदि मौजूद रहे।
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) ने रेलवे स्टेशन परिसर स्थित वाल्मीकि मंदिर में बाबा साहब का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया तथा प्रसाद का वितरण किया। भावाधस के राष्ट्रीय संचालक वीर श्रेष्ठ अजय बिरला ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने सर्वप्रथम शिक्षा का संदेश दिया था, जिसे बाबा साहब ने आगे बढ़ाया और समाज को नई दिशा दी। इस दौरान बिशंबर सिंह, सतीश ढिलौड, प्रवीण सौदाई, डाक्टर दिनेश कल्याण, अजय कुमार तहसीलदार, रोहित चुनालिया, राजकुमार, संजय वर्मा, रणजीत टीटी, राजेंद्र, आनंद बिरला ,राकेश राणा आदि मौजूद रहे।
वहीं, जय भारत स्वाभिमान संगठन ने सिद्धार्थनगर आईटीसी रोड पर कार्यक्रम में डाक्टर आंबेडकर एवं भारतीय समाज विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। संजय तेगवाल ने कहा कि बाबा साहब समता मूलक और मानवतावादी विचारों का पुंज हैं। उनका आंदोलन किसी वर्ग या जाति के विरुद्ध नहीं, बल्कि गैर बराबरी पर खड़ी सामाजिक व्यवस्था को वह राष्ट्र के विकास में बाधक मानते थे। इस दौरान शिक्षक नेता ब्रजपाल सिंह, श्रवण कुमार एडवोकेट, प्रोफेसर अरविंद कुमार, आशुतोष इंजीनियर, समय सिंह, रिंकू सिंह, दर्शन सिंह, कलीराम, सुरेश कुमार, रतन सिंह और मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
डाक्टर बीआर अंबेडकर जागृति समिति विनोद विहार में बाबा साहब का जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्य वक्ता इंतखान आजाद ने कहा कि बाबा साहब की विरासत को संभालकर देश का मूलनिवासी उसी नीति पर आगे बढ़ रहा है। डाक्टर एन सिंह ने कहा कि संसद में जिम्मेदार लोगों को भेजें और अधिकारों के लिए लड़ें, ताकि संविधान सुरक्षित रहे। धर्मपाल चंचल ने कविता सुनाकर बाबा साहब के जीवन परिचय बताया। इस दौरान संजय तेगवाल, अमरसिंह, रामजीलाल, सुल्तान सिंह, हरीशचंद्र वाल्मीकि, हरपाल सिंह ने भी विचार रखे। उधर, श्री गुरु रविदासिया धर्म प्रचार सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रभात फेरी निकालीगई। नाथीराम एडवोकेट, ज्योतिराम, सुदेश कुमार, गंगाराम, देशराज जवानिया, जोनी कुमार, दलीप कुमार, डाक्टर राकेश कुमार, बालेश्वर, ओमप्रकाश, रघुनाथ प्रसाद, प्रदीप भारती और उमेश गौतम आदि मौजूद रहे।
--------------