फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबल है भारत का पराक्रम, नहीं होगा युद्घ, झुकेगा पाकिस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आतंकवाद को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बने युद्ध के हालात में ग्रह चाल हिंदुस्तान की विजय गाथा का संकेत दे रही है। भारत का पराक्रम प्रबल है। पाकिस्तान भारत के सामने झुकेगा और युद्ध नहीं होगा। चंद्र कुंडली में लग्न में चंद्रमा के साथ मंगल होने के कारण भारत हर मोर्चे पर पाकिस्तान को घेर लेगा।
विज्ञापन

ज्योतिषचार्यों का कहना है कि पाकिस्तान कभी भारत का आमने-सामने का मुकाबला नहीं कर सकता। ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री बगलामुखी मंदिर के अधिष्ठाता और ज्योतिषाचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ का कहना है कि वर्तमान घटनाक्रम के मद्देनजर भारत की कुंडली में ग्रह चाल विजय गाथा के संकेत दे रही हैं। भारत की कुंडली वृष लग्न की है, जिसमें लग्न में राहु विराजमान हैं। दूसरे भाव में चंद्रमा और मंगल है। तीसरे भाव में चार ग्रहों की स्थिति है। वर्तमान में भारत की कुंडली में शुक्र की महादशा, गुरु की अंतर्दशा और बुध की प्रत्यंतर दशा चल रही है। गोचर के अनुसार भी राहु-मंगल और गुरु का प्रभाव तीसरे भाव पर है। तीसरा भाव पराक्रम का होता है, जिसमें भारत का पराक्रम प्रबल है। इसलिए पाकिस्तान भारत के सामने झुकेगा और युद्ध नहीं होगा। ज्योतिषाचार्य ज्योति झा का कहना है कि ग्रह चाल पूरी तरह भारत के पक्ष में हैं। पाकिस्तान कायराना हरकतों को अंजाम देकर भारत को परेशान तो कर सकता है, लेकिन युद्ध नहीं करेगा। कुछ सावधानियां बरतनी होंगी, जिसके माध्यम से हिंदुस्तान पड़ोसी देश को हर मोर्चे पर परास्त करेगा। चंद्र कुंडली में लग्न में चंद्रमा के साथ मंगल होने के कारण दुर्लभ संयोग बना है। तहसील शिव मंदिर के अधिष्ठाता पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय का कहना है ग्रह चाल पूरी तरह हिंदुस्तान के पक्ष में हैं और भविष्य में भी ऐसे ही रहेंगे। पाकिस्तान भारत के सामने झुक जाएगा, वो कभी भी हिंदुस्तान से युद्ध नहीं करेगा। ग्रह चाल इसी ओर इशारा कर रहे हैं। हां, छद्म युद्ध जारी रहेेगा, जिसमें भारत पाकिस्तान को करारा जवाब देगा, लेकिन आमने-सामने का युद्ध नहीं होगा। दिसंबर माह में शनि की दशा शुरू होगी, जिससे भारत और अधिक प्रबल हो जाएगा।

बोले ज्योतिष, बरतनी होंगी यह सावधानियां
-- शत्रुओं के प्रति दया भाव को त्यागना होगा।
-- लग्नेश शुक्र के अस्त होने के कारण बाहरी शक्तियों के साथ आंतरिक शत्रुओं से सावधान रहना होगा।
-- जनमानस के साथ सैनिकों की सुरक्षा में जरा भी लापरवाही या चूक परेशानी में डाल सकती है।
-- अचानक होने वाली घटनाएं भारत को परेशान कर सकती हैं, लेकिन चंद्र कुंडली में लग्न में चंद्रमा के साथ मंगल होने के कारण हिंदुस्तान अपने पराक्रम से हर स्थिति पर विजय हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें