फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में कस्बे के विकास संबंधी अनेक प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरपर्सन गुलशाना इनाम शाकिर की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में सबसे पहले अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने माह अक्टूबर 2018 से दिसंबर 2018 तक के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इसके अलावा कस्बे में पेयजल योजना के अंतर्गत डीआई पाईप लाईन डलवाने का प्रस्ताव भी ध्वनि मत से पास किया गया। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर सड़क, नाली निर्माण का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किया गया। मोहल्ला कोटला में स्थित तालाब होद सती से इस्लामनगर रोड पर स्थित खाले तक ह्यूम पाइप व नाली द्वारा पानी निकासी, सोमवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ के कारण बाजार में होने वाले अतिक्रमण को कम करने के लिए वेंडिंग जोन बनाने व सड़क को चिह्नित करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके अलावा गोशाला के लिए भूमि का प्रबंध कर प्रस्ताव शासन को भेजने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा हबीबपुर रोड पर स्थित जैन समाज के अन्तेष्टी स्थल के जीर्णोद्धार कराने का प्रस्ताव भी बैठक में पास किया गया। संचालन अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने किया। बैठक में चेयरपर्सन गुलशाना इनाम शाकिर के अलावा जिंदा हसन, काकी कल्याण, असलम अहमद, सुनीता, सलीम अहमद, मेहताब, शमीना, शमीम अंसारी, दानिश शफीक, आसिफ रशीद साबरी आदि सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें