फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा मैराथन वॉक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता अभियान के तहत आज (बृहस्पतिवार) सुबह मैराथन वॉक का आयोजन होगा। बालिकाएं और महिलाएं इस अनूठी मुहिम में भागीदार बनेंगी।
विज्ञापन

नारी गरिमा का साझा संकल्प अपराजिता 100 मिलियंस स्माइल अभियान के तहत इसका आयोजन किया जा रहा है। प्रात: साढ़े सात बजे से मैराथन वॉक में हिस्सा लेने के लिए दीवानी कचहरी तिराहे पर इकट्ठा होंगे, जिसके बाद आठ बजे अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर मैराथन वॉक को रवाना किया जाएगा। आयोजन में विभिन्न स्कूलों की बालिकाओं, शिक्षिकाओं के अलावा अलग अलग क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं भी शामिल होंगी। दीवानी कचहरी तिराहे से आरंभ होने के बाद मैराथन वॉक में शामिल बालिकाएं और महिलाएं तेज कदमों से चलेंगी और दिल्ली रोड पर हसनपुर चुंगी होते हुए विकास भवन से आगे आशा मॉडर्न स्कूल में पहुंचकर मैराथन वॉक का समापन होगा। वहां अतिथियों द्वारा मैराथन वॉक में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाली बालिकाओं और महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन के दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी तैनात रहेगी तथा मैराथन वॉक वाले मार्ग पर आयोजन के दौरान वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें