फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों से लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियाें से लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जी जान से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है। इस प्रदेश को फतह करते ही केंद्र में कांग्रेस की सरकार बन जाना है।
विज्ञापन

यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आबिद हसन के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में वीरेंद्र रावत ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं क्योंकि उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है। इस प्रदेश से अधिक से अधिक प्रत्याशियों को जिताकर लोकसभा में भेजने का काम करें। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से देश की जनता परेशान आ चुकी है। गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। अब देश की जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने वीरेंद्र रावत का फूलमालाओं से स्वागत किया। नसीम भारती, खलील अहमद, राशिद अली, राकेश जैन, अमरदीप, सूफी रिजवान, सरफराज, पूर्ण सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें