हाजी महमूद बने भाकियू (अ) के ब्लाक अध्यक्ष
शाकंभरी। रायेपुर कलां के प्रधान हाजी महमूद को भाकियू (अ) के ब्लाक मुजफ्फराबाद के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष हाजी महमूद ने बताया कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। किसानों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह पहले भी किसान हितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उनके ब्लाक अध्यक्ष बनने पर रायेपुर कलां में कार्यकर्ताओं की बैठक में मोतीराम चौहान, हुकम सिंह, राशिद, जयपाल सिंह, देशराज, अनित चौहान, इस्लाम, हरेंद्र सिंह, बाच्छापुर, सुरेंद्र, कांबोज बिहारीगढ़ ने हर्ष व्यक्त किया है। ब्यूरो