सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर सुशासन दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत जनपद के समस्त विकास खंडों में 24 और 25 दिसंबर को पेंशन वितरण, राशन कार्ड वितरण, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन शिविर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में सेमिनार, परिचर्चा, काव्य, गोष्ठी, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित होंगी। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला असपताल में शिविर लगाए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ विकास भवन परिसर में सोमवार को पेंशन कैंप का उद्घाटन कर किया जाएगा।
चिकित्सकों की नियुक्ति न होने से ग्रामीण परेशान
सहारनपुर। मुजफ्फराबाद ब्लॉक के गांव रंडौल में शिवसेना की बैठक का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने शिवसेना के पदाधिकारियों को उचित इलाज न मिलने की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि 1985 में गांव में ग्राम समाज की भूमि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था, जिसमें 36 बेड और चिकित्सकों के लिए भवन तैयार हैं, लेकिन आज तक पर्याप्त चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हुई। इस पर शिवसेना के जिला प्रमुख ठाकुर कुलदीप सिंह पुंडीर ने ग्रामीणों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तो वहां खामियां मिली। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि समस्या के समाधान के लिए शासन को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान भीम सिंह, रविंद्र राणा, नंद किशोर, धीर सिंह मौजूद रहे।