फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर लाया गया हैदर और वाहिद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह में मुखबिरी के शक में दो भाइयों समेत कई हत्या, लूट के मामलों के आरोपी हैदर और उसके भाई वाहिद को कोर्ट में पेशी पर लाया गया। हैदर को उन्नाव जेल से लाया गया था, जबकि वाहिद सहारनपुर जेल में बंद है। इस दौरान पुलिस भी सतर्क रही।
विज्ञापन

गंगोह में करीब दो साल पूर्व मुखबिरी के शक में तीतरो निवासी कुख्यात बदमाश हैदर और उसके भाई वाहिद ने बाड़ी माजरा निवासी असजद को गोलियों से भून डाला था। हैदर और उसके गैंग की दुश्मनी कुख्यात बदमाश मुकीम काला गैंग से चल रही है, क्योंकि मुकीम काला गैंग ने हैदर के पिता की हत्या कर दी थी। असजद की हत्या भी मुकीम काला गैंग के लिए मुखबिरी करने के शक में हुई थी।
हैदर और वाहिद को करीब एक साल पूर्व मेरठ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। हैदर पर कई जिलों में हत्या, लूट और रंगदारी के 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मेरठ में गिरफ्तारी के बाद हैदर को मुजफ्फरनगर जेल में रखा गया था, जबकि वाहिद तभी से सहारनपुर जिला कारागार में बंद है। बाद में मुजफ्फरनगर से हैदर को उन्नाव जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके पीछे जेल प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोनों आरोपियों को सहारनपुर स्थित कोर्ट में पेशी पर लाया गया। कक्ष संख्या 8 में पेशी हुई। मुकीम काला गैंग से इन दोनों बदमाशों की दुश्मनी के चलते पुलिस भी अलर्ट रही तथा कचहरी परिसर में चौकसी बरती गई। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों बदमाशों को वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें