फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लिया प्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लिया प्रण
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय जैन मिलन द्वारा क्षेत्रीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें महिला सशक्तिकरण, भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर चर्चा की गई। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रण लिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सारिका जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चित्र अनावरण माधुन जैन और उद्घाटन बबीता जैन ने किया। डीएवी कॉलेज की प्रधानाचार्या मीनू भट्टाचार्य ने कहा कि हमें भ्रूण हत्या रोकने के लिए आगे आना होगा और महिलाओं का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। मुन्नालाल डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। लॉर्ड महावीरा की प्रधानाचार्य प्रिया जैन ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देते हुए बेटियों को शिक्षित बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय महामंत्री नरेश जैन एवं नरेंद्र जैन ने कहा कि हम सब को मिलकर महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे आना होगा। इस दौरान अजय जैन, अजय जैन, संजीव, अन्नू जैन, आभा जैन, छाया जैन, पूनम जैन, शिल्पी जैन, प्रियंका जैन, मधु गर्ग, स्वाति जैन मौजूद रहे। अध्यक्षता महिला चेयरपर्सन सरिता जैन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें