सहारनपुर। एससी एसटी एक्ट और आरक्षण के खिलाफ सवर्ण समाज के लोगों ने आंदोलन करने की तैयारी कर ली है। सहारनपुर पहुंचे शेर सिंह राणा के प्रतिनिधि ललित कुमार ने समाज के लोगों के साथ बैठक कर 16 दिसंबर को गाजियाबाद में होने वाली रैली में पहुंचने का आह्वान किया।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान ललित कुुमार ने बताया कि 16 दिसंबर को गाजियाबाद के कविनगर में एससी एसटी एक्ट और आरक्षण के विरुद्ध विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से सवर्ण समाज के लोग भाग लेंगे। इसके लिए सहारनपुर में टीमों गठन किया गया है। टीम के सदस्य घर-घर जाकर रैली को सफल बनाने के लिए काम करेंगे। किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं है बल्कि देश की 80 प्रतिशत आबादी की है। नागेंद्र सिंह राणा और सन्नी राणा ने कहा कि सवर्ण समाज के सम्मान के लिए शेर सिंह राणा तीन वर्षों से लगे हुए हैं। उन्होंने कविनगर में आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान सुधीर राणा, राजू राणा, लाखन राणा, जुगनू राणा, अमित राणा, राजन सिंह राणा, दिनेश सिंह राणा, विशाल राणा, कान्हा राणा, मोहित राणा, सचिन राणा, दिग्विजय सिंह, भानू राणा, मेजर प्रताप, गौरव राणा, रिंकू राणा मौजूद रहे।