सहारनपुर। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय पर बैठक कर बूथ कमेटियों की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती से ही पार्टी को सफलता मिलना संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुट जाने की अपील की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ कमेटियों को मजबूत करने का कार्य कई महीने से चल रहा है, जिसे 11 नवंबर तक पूर्ण किया जाना है। जनपद की सभी विधान सभाओं में बूथ कमेटियों का 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के काम की सराहना की। साथ ही बूथ कमेटियों की शेष दस फीसदी कार्य भी 11 नवंबर से पहले पूरा करने को कहा। बैठक में पार्टी ज्वाइन करने वाले सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकार सतेंद्र कुमार, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष फिरोज इलियास और महानगर अध्यक्ष अनस अंसारी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। बैठक में विधायक नरेश सैनी, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, डॉक्टर सुशील चौधरी, मजाहिर राना, प्रवीण चौधरी, अर्चित जैन, मुजफ्फर गुर्जर, गणेश दत्त शर्मा, संजय त्रिपाल, सुखविंदर शर्मा आदि मौजूद रहे।