फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती नदियां उफान पर, मिर्जापुर में कच्चा मकान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाती नदियां उफान पर, मिर्जापुर में कच्चा मकान गिरा
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। सोमवार रात लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली नदियां रात भर उफान पर रहीं। इससे नदियों से घिरे गांवों का तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। उधर, मिर्जापुर में लगातार हो रही बारिश के चलते एक गरीब परिवार का मकान ढ़ह गया। पीड़ित परिवार ने रात भर पड़ोसी के मकान में शरण ली।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब चार बजे बारिश शुरू हुई। रात भर बारिश होती रही। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में लगातार बारिश होने से क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शिवालिक पहाडिय़ों से निकलने वाली बरसाती नदियों में रात करीब नौ बजे पानी आ गया। इससे नदियों से शाहपुर, हुसैन मलकपुर, जसमोर, पठानपुरा, जैतपुर खुर्द, जैतपुर कलां, बाकरपुर आदि दर्जनों गांवों का तहसील एवं जनपद मुख्यालय से संपर्क कट गया। मिर्जापुर में आधी रात के समय इमरान पुत्र हनीफ का कच्चा मकान ढह गया। इमरान और उसके परिवार ने पड़ोसी के यहां शरण ली। उसका घरेलू सामान भी बारिश के पानी में भीगने से खराब हो गया। मिर्जापुर में गई घरों में भी बारिश का पानी भर गया। उधर, हुसैन मलकपुर एवं शाहपुर गांव की आधी बस्ती भी जलमग्न रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें