फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान शिक्षा प्रणाली पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
समान शिक्षा प्रणाली पर किया मंथन
विज्ञापन

सहारनपुर। समाज में शिक्षा एवं समानता को लेकर बामसेफ द्वारा राष्ट्रीय चिंतन सभा का आयोजन किया गया। इसमें समाज के बच्चों के लिए समान शिक्षा प्रणाली को आगे बढ़ाए जाने पर चिंतन किया गया।
बामसेफ द्वारा गठित बेटी (बामसेफ एजूकेशनल ट्रस्ट ऑफ इंडिया) की ओर से दिल्ली रोड पर हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समान शिक्षा व्यवस्था से ही सभी का सही विकास संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि संस्था की ओर से नालंदा शिक्षा पद्धति को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाएगा। समाज के प्रत्येक वर्ग के बच्चे को एक मानव गरिमा से परिपूर्ण बनाना और भारत राष्ट्र के लिए सच्चा नागरिक बनाने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही फुले, अंबेडकर विचारधारा और संविधान की मूल भावना, समता, स्वतंत्रता एवं भाईचारे पर आधारित मानवीय मूल्यों को विकसित करेगी। ग्रामीण शिक्षा को बेहतर बनाने में सहयोग करेगी। चिंतन सभा में मुख्य अतिथि बीपी अशोक, बृजभूषण लाल, ब्रिजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें