श्रद्धाभाव से मनाया गुरु अर्जुन देव का शहीदी पर्व
सहारनपुर। सिक्खों के पांचवें गुरु अर्जुन देव महाराज का शहीदी पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। गुरबाणी के कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया।
गऊशाला रोड स्थित पंजाबी गुरुद्वारा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री सुखमणी साहिब सेवा सोसायटी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसायटी के सदस्यों ने गुरु अर्जुन देव द्वारा रचित सुखमणी साहिब का पाठ किया। इसके पश्चात स्वर्ण मंदिर अमृतसर दरबार से आए रागी जत्थों में जगतार सिंह, गुरु सिंह सभा से अंगपाल सिंह, रघुबीर सिंह, रजिंद्र कौर ने गुरबाणी के कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। एमपी सिंह चावला ने बताया कि 29 जून को छठे गुरु हरगोविंद देव महाराज का प्रकटोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। विजय सचदेवा, मोहनजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरप्रीत सचदेवा, अनमोल सचदेवा, इंद्रजीत सचदेवा, महेश पाहवा, लक्की, रमणीक, बलजीत, रविंद्र मौजूद रहे।