फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संस्कार भारती के तत्वावधान में बैसाखी पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

शक्तिनगर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष अनिल अग्रवाल और अतिश गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पद्म सिंह ने मां सरस्वती और संस्कार भारती का ध्येय गीत प्रस्तुत किया। रिया ने गणेश वंदना, मिशिका ने बम-बम भोले, अवनी ने अनेक गीत गाए। रीया, वानिया आदि बच्चों संस्कृति कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। मार्शल आर्ट विशेषज्ञ राजेश आर्य ने 20 क्विंटल पत्थर अपनी छाती पर तुड़वाकर हैरतअंगेज कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें राहुल कच्छल, राजबीर सिंह, सुनील कुमार, प्रियंका गुप्ता, शिवानी गोयल, संजीव मित्तल, आईपी सिंह, धर्म सिंह, सन्नी चौहान, दीपक अग्रवाल, जितेंद्र रोहला, राजेेश गोयल, जितेंद्र केला, राजकुमार, अवनीत कौर, सुमन लता, विजय माहेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें